Thursday, 11 February 2016

आता वसंत है .................................

आता वसंत है .................................
कंक्रीट के जंगलों की ,ऊँची इमारतों  के
छोटे से गमले में ,पौधों से फूटता
खुली खिड़की से झांकता ,
हर वर्ष आता वसन्त है I
गौरैया  का नाम नहीं ,
कोयल की तान नहीं ,
फिर भी आमों की डाली पर
बौराता सा सबकोमहकाता
हर वर्ष आता वसन्त है I
शहरों से भागकर ,गॉवों की छाँव में
खेतों में पीली सरसों बन
धरा को वासंती चुनरिया पहना
माँ शारदे का कर आह्वान
मंद-मंद मुस्काता ,लहराता वसन्त है I
गर्व से प्रफुल्लित हो ,नवगीत गाती धरा
बसंती बयार औ रंगों के त्यौहार से
ज्ञान के प्रकाश से आलोकित कर
सरल ,मधुर,तरंगों संग ,प्यार भरा
  देने सन्देश फिर आता वसन्त है I

नीरा भार्गव  'नीर'

No comments:

Post a Comment